फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम्हरौली घाट में यमुना में नहाने गई युवती डूबी, गोताखोरों ने शुरू की तलाश

विज्ञापन
पुखरायां में यमुना में डूबी युवती की तलाश करते गोताखोर। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
विज्ञापन
मूसानगर। देवराहट गांव के बम्हरौली घाट में यमुना नदी में नहाने गई युवती पानी के तेज बहाव में डूब गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व राजस्व टीम ने गोताखोरों से युवती की तलाश शुरू कराई है। देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

बम्हरौली घाट के देवीदीन ने बताया कि उनकी पुत्री शीलम महालक्ष्मी पर्व होने के कारण यमुना नदी में स्नान करने को गई थी। इस दौरान नदी के तेज बहाव में वह डूबने लगी। पुत्री ने शोर मचाया तो लोग घाट पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह लापता हो गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसआई शिशुपाल सिंह ने गोताखोर बुलाकर उसकी तलाश शुरू कराई। देर शाम तक युवती का पता नहीं चल सका। लेखपाल रवि करन ने बताया कि गोताखोर नदी में युवती की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें