फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारपाई के नीचे रखी थी अंगीठी, रजाई में लगी आग से बुजुर्ग की जलकर मौत

विज्ञापन
मृतक हाजी निजामुद्दीन का फाइल फोटो। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
राजपुर। थाना क्षेत्र के रमऊ गांव में सोमवार की रात रजाई में आग लगने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के समय वह घर पर अकेले थे। चीख पुकार सुनकर पास रहने वाले परिजन जब तक घर पहुंचते तब तक उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

प्रधान जमाल अहमद ने बताया कि उनके ससुर हाजी निजामुद्दीन (95) गांव में अपने घर में अकेले रहते हैं। उनके बेटे सुलेमान परिवार के साथ कानपुर में काम के सिलसिले में रहते हैं। सोमवार रात खाना खाने के बाद ससुर हाजी निजामुद्दीन कमरे में सोने चले गए।
ठंड अधिक होने के चलते उनकी चारपाई के नीचे अंगीठी जलाकर रख दी। रात में किसी तरह उनकी रजाई में आग लग गई। वृद्ध होेने के चलते वह भाग नहीं सके और गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

इस दौरान उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर जब तक सभी लोग पहुंचे तब तक उनकी मौत हो गई। घर में बिस्तर से नीचे उनका शव पड़ा मिला। प्रधान ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। वहीं, शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें