कानपुर देहात। ठंड की चपेट में आने से मंगलवार को वृद्ध व किसान की मौत हो गई। सिकंदरा कस्बे के सुभाष नगर निवासी मोहम्मद ताहिर ने बताया कि पिता सिराजुल हसन (90) सोमवार की रात खाना खा रहे थे। तभी अचानक सीने में तेज दर्द होने से हालत बिगड़ गई।
गंभीर हालत में पिता को सिकंदरा सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर सादिक ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। इसी तरह सरवनखेड़ा क्षेत्र के बिल्टी गांव निवासी किसान राजकपूर (34) सोमवार की शाम खेत में खड़ी गेहूं की फसल में पानी लगाने गए थे।
तभी ठंड की चपेट में आने से हालत बिगड़ गई। आसपास मौजूद किसानों की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें उपचार के लिए कानपुर ले जा रहे थे। तभी रास्ते में किसान की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।