फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहा था किसान, बाइक सवार युवकों ने 45 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे बैना गांव निवासी किसान से जैनपुर गांव के पास बाइक सवार दो युवक बैग छीनकर भाग गए। किसान ने थाने में घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

बैना गांव निवासी किसान जसवंत सिंह ने बताया कि सोमवार को उन्होंने राजपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से 45 हजार रुपये निकाले। जिन्हें बैग में रखने के बाद कस्बे की एक दुकान से खरपतवार नष्ट करने वाली दवा ली।
इसके बाद साइकिल से घर जा रहे थे। जैनपुर गांव के प्राइमरी स्कूल के पास साइकिल की चेन उतर गई, इस पर उसे ठीक करने लगे। इसी दौरान लाल रंग की बाइक में आए दो युवक बैग छीनकर भाग निकले।
विज्ञापन

इसके बाद उसने थाने में पुलिस को सूचना दी। प्रभारी थानाध्यक्ष जीतमल ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की गई है। मामले में छानबीन के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें