फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में धान काटने गए किसान की मौत, गमछे से कसा था गला, चार लोगों पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
शिव सिंह का फाइल फोटो। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के बंदरहा लखोटिया निवासी किसान मंगलवार को खेत पर धान काटने गया था। शाम को संदिग्ध हालात में शव खेत में पड़ा मिला। गले में गमछा कसा होने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र ने पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका जताकर चार लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में बिसरा सुरक्षित किया गया है।
लखोटिया के मजरा बंदरहा निवासी शिवसिंह (50) मंगलवार शाम खेत पर धान काटने गए थे। देर रात तक घर न लौटने पर परिजन खेत में पहुंचे तो शव पड़ा मिला। गमछे से गला कसा था।
विज्ञापन

पत्नी सोनकली, पुत्री दीपा व पुत्र मनोज व अजय पाल रोने बिलखने लगे। फिर पुत्र मनोज ने चौकी बिरहुन में सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद शुक्ला व एसएसआई लक्ष्मण सिंह मौके पर पहुंचे।
मनोज ने गांव के ही महिपाल व तीन सगे भाई विनय, गोविंद व श्याम सिंह के खिलाफ एक पखवाड़े पूर्व हुई मारपीट की रंजिश में गला घोटकर हत्या करने की तहरीर दी। उसने पुलिस को बताया कि सहन की भूमि को लेकर विवाद है।
उसका दो बिस्वा पट्टा है। इसी नंबर की भूमि पर आरोपी महिपाल की मां राममूर्ति के नाम 12 बिस्वा जमीन का पट्टा है। कई बार सीमांकन हुआ। इस पर उसने अपनी भूमि पर तार लगवा लिए।
इसके बाद भी विपक्षी झगड़ा करते रहे। 5 नवंबर को इसी बात झगड़ा हुआ था, तब आरोपियों ने धमकी दी थी। सीओ विजयेंद्र दुबे ने बताया कि तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें