मिनी मैराथन में दौड़े अफसरों ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा बुलंद किया। बाद में ग्रीनपार्क में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहीं बच्चियों को पुरस्कार दिए।
गुरुवार को नानाराव पार्क से शुरू मिनी मैराथन दौड़ में विभिन्न कॉलेजों की करीब 2500 छात्राओं ने भाग लिया। मिनी मैराथन दौड़ में छात्राएं अपने हाथों में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ और ‘बेटी को बचाना है’ नारे लिखी तख्तियां लिए थीं, इसका समापन ग्रीनपार्क में हुआ।
महिला सशक्तीकरण पखवारे में हुई पोस्टर, कविता और क्विज प्रतियोगिता के विजेता छात्राओं को जिलाधिकारी ने पुरस्कार बांटे। उन्होंने छात्राओं को 11 सौ रुपये का विशेष पुरस्कार भी दिया। समारोह में जिलाधिकारी ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश जिले के हर घर में पहुंचाना है।
सरसौल ब्लाक के खजऊपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक पेश किया। इस दौरान एडीएम सिटी अविनाश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अमरपाल सिंह, एसीएम डीडी वर्मा, एसीएम राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, डीआईओएस मो. इब्राहिम सिद्दीकी, बीएसए विष्णु प्रताप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी आशुतोष सिंह, प्रोबेशन अफसर रागिनी पांडेय, जिला कॉर्डिनेटर ज्ञानती यादव, बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री अनूप द्विवेदी समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।