फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यूपीसीए के नाम से आगरा में बने क्रिकेट संघ का पंजीकरण निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के नाम से अप्रैल में आगरा में गठित हुए नए संघ के पंजीकरण को निरस्त कर दिया गया है। डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स आगरा विपुल कुमार सिंह ने यह कार्रवाई सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 की धारा 12डी के तहत की है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार आगरा निवासी जीडी शर्मा ने कुछ समय पहले यूपीसीए के नाम से एक नया क्रिकेट संघ पंजीकृत कराया था और स्वयं को उसका सचिव घोषित कर दिया था। इसके बाद उन्होंने कानपुर स्थित उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मूल मुख्यालय को नाम और लोगो का प्रयोग करने पर आपत्ति जताते हुए नोटिस जारी किया था, जिससे क्रिकेट जगत में भ्रम की स्थिति हो गई थी। अब डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित संस्था का पंजीकरण नियमों के विपरीत पाया गया है।

डिप्टी रजिस्ट्रार विपुल कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित संस्था का पंजीकरण पहले उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएट नाम से कराया गया था जिसे बाद में बदलकर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन कर दिया गया। नाम में समानता और नियमों के उल्लंघन के चलते पंजीकरण निरस्त किया गया है। वहीं जीडी शर्मा ने निर्णय को हाईकोर्ट में चुनौती देने की बात कहते हुए कहा कि उनका पक्ष मजबूत है। उधर यूपीसीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकित चटर्जी ने कहा कि प्रशासनिक निर्णय से स्थिति स्पष्ट हो गई है। यूपीसीए के नाम पर गतिविधियां संचालित करने वालों को अब जवाब मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें