कानपुर। उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ (यूपीटीटीए) के चुनाव लखनऊ में हुए। इसमें पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी मेरठ के विवेक कोहली को अध्यक्ष और कानपुर के संजीव पाठक को चेयरमैन चुना गया है। इसके अलावा अन्य कार्यकारिणी भी घोषित की गई।
विज्ञापन
रिटर्निंग ऑफिसर तनय हजारी, टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त आयुक्त (बिहार) राजीव रतन सिंह, खेल निदेशालय से अतुल सिन्हा व उप्र ओलंपिक एसोसिएशन के एसके तिवारी ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। लखनऊ के अरुण कुमार बनर्जी को महासचिव, वाराणसी की सरिता वी गौतम और सर्वेश कुमार को संयुक्त सचिव, रायबरेली के राजेश सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बरेली के डॉ. वीपी सिंह कश्यप, आगरा की अलका शर्मा, कानपुर के संजय टंडन, प्रतापगढ़ के अंजू शंकर, गौतमबुद्धनगर के लिली, सोनभद्र के आलोक कुमार तिवारी, खिलाड़ी प्रतिनिधि के रूप में लखनऊ के पराग अग्रवाल, कानपुर के अभिषेक यादव को चुना गया। (संवाद)