पिता को पता चला, बेटी पहले ही कर चुकी है कोर्ट मैरिज
तभी दुल्हन के पिता को पता चला कि बेटी पहले ही लखनऊ के विकास नगर में रहने वाले प्रेमी से कोर्ट मैरिज कर चुकी है। यह बात दुल्हन ने घरवालों से छिपाए रखी थी। इधर, दुल्हन के पिता ने दूल्हे व उसके घर वालों को बेटी के प्रेम विवाह करने की बात बताई, तो विवाद शुरू हो गया।
पुलिस ने पंचायत कर मामला शांत कराया
दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत देख किसी ने यूपी 112 पर सूचना दे दी। कुछ देर बाद अकबरपुर कस्बा चौकी प्रभारी दलबल के साथ पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच पंचायत कराकर मामला शांत कराया। इसके बाद दुल्हन ने फोन करके प्रेमी को लखनऊ से बुलाया।
लखनऊ से प्रेमी को बुलाकर हुईं शादी की रस्में
मंगलवार की सुबह प्रेमी परिजनों के साथ लॉन में पहुंचा। वहां दुल्हन का प्रेमी संग जयमाल कराया गया। इसके बाद शादी और फेरों की रस्में पूरी कर दुल्हन को प्रेमी के साथ विदा कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले को दोनों पक्षों से बातकर सुलझाया गया है।