बता दें कि बंसठी गांव से करीब एक किलोमीटर दूर रज्जन पाल के खेत में पुरानी मजार बनी हुई है। यहां प्रतिवर्ष 30 मई को उर्स का भी आयोजन किया जाता है। इस मजार को चांद ने बनवाया था। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात में किसी अराजकतत्वों के द्वारा मजार के कुछ हिस्से को भगवा रंग से पोत दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
इस घटना के सामने आने के बाद मुस्लिमों के एक समूह ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया और उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की, जिन्होंने पांच दशक पुराने मजार को भगवा रंग कर दिया है। थानाध्यक्ष कृष्ण मोहन राय ने बताया की मंगलवार रात को इस कृत्य को अंजाम देने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ऐसे लोगों की पहचान कराई जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तथा पीएसी तैनात कर दी गई है।