फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार...कारोबारी की मौत, ससुराल में होली खेलने के बाद लौट रहा था वापस

Tue, 26 Mar 2024 02:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें गुलामऊ पुलिया के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कारोबारी की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
जितेंद्र पाल की फाइल फोटो और घटनास्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में बेहटा गोकुल कोतवाली क्षेत्र में ससुराल में पत्नी और बेटी के साथ होली खेलने के बाद शटरिंग कारोबारी वापस घर लौट रहा था। इसमें कार हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कारोबारी की मौत हो गई, जिसकी जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के बलेहरा निवासी जितेंद्र उर्फ लालू (30) शटरिंग का कारोबार करते थे। उनकी ससुराल टड़ियावां में है। पिछले कुछ दिनों से उनकी पत्नी वर्षा और बेटी ससुराल में ही थी। सोमवार को होली के मौके पर जितेंद्र पत्नी और बेटी के साथ होली खेलने के बाद दोपहर बाद वापस अपने गांव जा रहे थे।

विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार चला रहे जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें