फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कारोबारी को तीन दिन बाद जाना था नशा मुक्ति केंद्र, होटल के कमरे में मिला शव…शराब की खाली बोतल भी मिली

Thu, 27 Jun 2024 02:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: फजलगंज स्थित होटल में कारोबारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घर से बिना बताए कारोबारी तीन दिन से होटल में ठहरा था। बुधवार को दरवाजा न खुलने पर घटना का खुलासा हुआ।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में फजलगंज थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरे में सबमर्सिबल कारोबारी का शव पड़ा मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और परिजनों को सूचना देकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होगी। हालांकि फॉरेसिंक टीम को कमरे से शराब की एक खाली बोतल मिली है। वहीं, परिजन तीन दिन बाद उन्हें नशा मुक्ति केंद्र ले जाने वाले थे।

विज्ञापन

आनंदपुरी निवासी कारोबारी का लाटूश रोड पर सबमर्सिबल की बड़ी दुकान है। उनके दोनों बेटे भी कारोबार को संभालते हैं। छोटे बेटे ने बताया कि 30 साल के बड़े भाई अपना फोन घर पर छोड़कर 23 जून की सुबह स्कूटी से कहीं चले गए। देर रात तक नहीं लौटे तो रिश्तेदारों और दोस्तों से संपर्क किया पर जानकारी नहीं मिली। बुधवार सुबह पुलिस ने भाई का शव सनी होटल में मिलने की जानकारी दी।
फजलगंज थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि कारोबारी शराब का लती था। इसी वजह से पत्नी भी छोड़कर बेटी संग मायके चली गई है। नशेबाजी से तंग आकर पिता रविवार को उसे नशा मुक्ति केंद्र भेजने वाले थे। इस बीच वह घर से निकल गया था। पुलिस का मानना है कि अधिक शराब पीने से उनकी मौत हुई।

विज्ञापन

आखिरी बार 25 की सुबह दिखे थे
पुलिस के अनुसार कारोबारी ने 23 जून की सुबह 10ः29 बजे होटल में चेकइन किया और कमरा नंबर 205 में रुके। आखिरी बार उन्हें 25 जून की सुबह 9 बजे देखा गया था। उस दिन वह कमरे से नीचे उतरकर रिसेप्शन पर आए और कुछ देर सोफे पर बैठे रहे। पानी पिया और फिर कमरे में चले गए। बुधवार सुबह सफाई कर्मी ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। होटल मैनेजर की सूचना पर पहुंची फजलगंज पुलिस ने वीडियो रिकार्डिंग कर कमरे का दरवाजा खुलवाया तो बेड पर उल्टे पड़े मिले। उनके मुंह से तरल पदार्थ बह रहा था।

परिजनों ने पत्नी पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
भाई के मुताबिक 2021 में मूलगंज निवासी युवती से प्रेम विवाह किया था। दोनों से एक बेटी भी है। वह दस माह से मायके में रह रही है। शादी के बाद से ही पत्नी अलग रहने का दबाव डालने लगी। साथ ही उसने 25 लाख रुपये व मकान नाम कराने की मांग की। न करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर प्रताड़ित करती थी। परिवार के सभी सदस्यों पर दहेज की धारा में रिपोर्ट दर्ज करा दी। 23 जून की सुबह भी पत्नी ने जेल भिजवाने की धमकी दी थी, जिससे परेशान होकर घर से चला गया था।

दो दिन का किया था पेमेंट
थानाप्रभारी ने बताया कि कारोबारी ने होटल में कमरा लेते समय 2600 रुपये कैश पेमेंट किया था। बुधवार को उन्हें कमरा खाली करना था, लेकिन काफी देर तक उनका दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद होटल के सफाईकर्मी ने इसकी सूचना अपने मैनेजर को दी। मैनेजर ने भी आवाज दी लेकिन कोई हलचल न होने पर अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।  -आरएस गौतम, डीसीपी सेंट्रल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें