फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आढ़न पथार की पुलिया डूबी, सेंगुर नदी भी उफनाई

Thu, 17 Jul 2025 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मूसानगर। कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने से बाद यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने लगा है। जिससे सेंगुर नदी भी उफनाने लगी। पानी बढ़ने से आढ़न-पथार की पुलिया डूब गई। चपरघटा के दो गांवाें का संपर्क टूट गया। लोग नाव का सहारा लेने लगे हैं।
विज्ञापन

आढ़न पथार की पुलिया डूबने से आवाजाही में परेशानी होने लगी है। लगातार बढ़ रहे पानी को लेकर लोग बाढ़ आने से चिंतित है। यमुना का जल स्तर बढ़ने की जानकारी पर बुधवार को नायब तहसीलदार व राजस्व निरीक्षक के साथ एसडीएम देवेंद्र सिंह ने पहुंच कर निरीक्षण किया। बताया कि रात से पानी उतरने की उम्मीद है। केंद्रीय जल आयोग कालपी कार्यालय के कर्मचारी सौरभ यादव ने बताया कि बुधवार की शाम सात बजे यमुना नदी का जलस्तर 103.60 मीटर हो गया है। छह सेंटीमीटर घंटे के अनुसार पानी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें