फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: मेडिकल कॉलेज में मिला था महिला नग्न शव, नहीं मिला एक हाथ...सीबीआई जांच की मांग, जानें पूरा मामला

Sat, 11 Nov 2023 02:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की शंका जाहिर की थी। इसके चलते प्रशासन ने तीन डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया। इस कार्रवाई में मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक विभागाध्यक्ष डॉ. अभास कुमार सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा मेडिकल कॉलेज में गायब प्रसूता की मौत मामले में परिजनों ने डीएम को सौंपी है। इसमें उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की है। महिला के शरीर पर कई चोटों के निशान भी बताए जा रहे हैं। उसका एक हाथ का कोहनी से पंजे तक का हिस्सा नहीं था।

विज्ञापन

उसी हाथ में कंधे से कोहनी तक और एक पैर का मास गायब था। दुष्कर्म की जांच की पुष्टि के लिए स्लाइड भी बनाई गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ अभी हत्या, दुष्कर्म या किसी वारदात को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है।
अतर्रा कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली प्रसूता की डिलीवरी के छह दिन बाद रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज कैंपस में ही गुरुवार को नाली में औधे मुंह अर्द्धनग्न अवस्था में लाश मिली थी। तीन नवंबर को बच्ची को जन्म देने के बाद से आठ नवंबर से गायब थी। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की शंका जाहिर की थी।

विज्ञापन

पैनल व वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया
इसके चलते प्रशासन ने तीन डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया। इस कार्रवाई में मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक विभागाध्यक्ष डॉ. अभास कुमार सिंह शामिल रहे। सूत्रों की माने तो महिला के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। सूत्रों के अनुसार दुष्कर्म की जांच के लिए स्लाइड भी प्रयोगशाला भेजी गई है।

कोहनी से लेकर पंजा तक गायब है
पोस्टमार्टम हाउस में महिला के रिश्तेदारों ने बताया कि उसका दाहिना हाथ की कोहनी से लेकर पंजा तक गायब है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के कर्मियों पर ही महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। परिजनों ने तहरीर की कापी डीएम को सौंपी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।  -गवेंद्र पाल गौतम, सीओ सिटी, बांदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें