फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: खेत में तरबूज खाने गए दो बच्चों के शव गंगा नदी में मिले, मौके पर पहुंची पुलिस

Wed, 11 May 2022 10:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में गंगा नदी में दो बच्चों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि दोनों खेत में तरबूज खाने गए थे, जिसके बाद घर नहीं लौटे। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की गंगा में नहाते समय डूब जाने से मौत हुई है। 
विज्ञापन
ओंकारेश्वर के कोठी में 4 बच्चियों की डूबने से मौत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में गंगा नदी के किनारे मंगलवार को तरबूज खाने निकले दो बच्चों का शव बुधवार को नदी में मिलने से हड़कंप मच गया। एक का शव मछली पकड़ रहे मछुआरों के जाल में फंसने से मिला। वहीं, खोजबीन के दौरान पास में ही दूसरे बालक का शव भी बरामद हुआ। दोनों बच्चों के शव देख परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के खैरागाड़ा गांव निवासी रामबरन के 10 वर्षीय बेटे शिवा और सियाराम के 11 वर्षीय बेटे विपिन का शव गंगा नदी में मछली मार रहे मछुआरों को मिला है। दोनों बच्चे मंगलवार सुबह 11 बजे गंगा किनारे खेतो में तरबूज खाने गए थे। उसके बाद घर नहीं लौटे। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए दोनों की खोजबीन कर रहे थे। 
बुधवार को विपिन का शव गंगा में मछली मार रहे मछुआरे के जाल में फंसा मिला। वहीं, खोज करने पर शिवा का शव भी पास में ही मिला। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की नहाते समय गंगा में डूब जाने से मौत हुई है। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें