फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बार एसोसिएशन चुनाव सात फरवरी को होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले की न्यायपालिका के सबसे महत्वपूर्ण वार्षिक चुनाव बार एसोसिएशन के लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। बार एसोसिएशन चुनाव के तहत मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली गई है। उम्मीदवार 22 जनवरी तक अपना पर्चा वापस ले सकेंगे। इसके बाद अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। अधिवक्ताओं के लिए मतदान सात फरवरी को सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। उसी दिन दोपहर 3:15 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और परिणाम घोषित होने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

इस बार अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार मैदान में हैं। इसमें रामेंद्र कुमार त्रिवेदी, विजय कुमार सारस्वत और फहीम जमां खां का नाम शामिल हैं। महासचिव पद के लिए चार अधिवक्ता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं: पुष्पेंद्र कुमार कटियार, राम खिलावन, सुभाष चंद्र पाल और हरमोहन सिंह।
कोषाध्यक्ष पद पर विमल दुबे और अमित कुमार यादव के बीच सीधा मुकाबला होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र सिंह यादव ने नामांकन किया है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम वर्ग के लिए मो. अदील खां, रफाकत हुसैन इदरीसी और सुशील कुमार के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। वहीं, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय वर्ग के लिए विश्वनाथ चतुर्वेदी और अरविंद सिंह चौहान के बीच प्रतिस्पर्धा है। सहसचिव प्रशासन पद पर अहमद हसन हाशिमी, सहसचिव प्रसारण पद पर शिखा चतुर्वेदी और सहसचिव पुस्तकालय पद पर संजय कुमार दुबे तथा शान आलम ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। वरिष्ठ और कनिष्ठ सदस्य पदों के लिए छह-छह उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी पेश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें