फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर में 136 आईआईटीयंस टर्मिनेट किए गए, ये है वजह

Tue, 18 Dec 2018 11:05 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- आईआईटी की सीनेट में फैसला, पीजी व पीएचडी के कई छात्र शामिल
- कंप्यूटर साइंस और केमिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी की सीटें बढ़ाईं
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी कानपुर में कई बार फेल हुए 136 छात्र-छात्राएं सोमवार को टर्मिनेट कर दिए गए। इंस्टीट्यूट के सीनेट ने इस पर मुहर भी लगा दी। सीनेट की बैठक में अलग-अलग ब्रांच और वर्ष के करीब 150 छात्रों का मामला रखा गया था।
विज्ञापन


अलग-अलग छात्रों पर घंटों चर्चा के बाद 136 छात्रों को टर्मिनेट किया गया, इसमें 46 स्नातक के छात्र हैं, जबकि 90 परास्नातक और पीएचडी के छात्र शामिल हैं। अब इन छात्रों को अपनी बात रखने के लिए सप्ताह भर का समय दिया जाएगा। इसके बाद इस मामले में 31 दिसंबर को अंतिम निर्णय होगा। सीनेट में अकादमिक विषय से जुड़े कई मामलों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर
पीएचडी की दस सीटें बढ़ाईं
सीनेट में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग और केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में पीएचडी की सीटें बढ़ाने का भी प्रस्ताव रखा गया। इसे सभी ने स्वीकार कर लिया। सीट बढ़ोतरी का फायदा इसी सत्र के छात्रों को मिलेगा। इंस्टीट्यूट प्रशासन ने यह भी फैसला लिया कि अगले सत्र से एमटेक और पीएचडी की सीटों में और बढ़ोतरी की जाएगी।

स्कॉलरशिप का इंटरव्यू देने पर चार छात्रों को शून्य
सीनेट के एजेंडे में कंप्यूटर साइंस के चार छात्रों का मामला रखा गया। इन छात्रों को आदित्य बिड़ला स्कॉलरशिप के लिए चयनित किया गया था और फाइनल चयन के लिए इंटरव्यू देना था। इसी बीच मिड सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो गई थीं।

छात्रों का कहना है कि उन्होंने अपने प्रोफेसर से छुट्टी मांगी थी, एक प्रोफेसर को छोड़कर बाकी सभी ने छुट्टी दे दी थी। छात्र इंटरव्यू में शामिल होने चले गए तो एक प्रोफेसर ने सभी को परीक्षा में जीरो दे दिया, अन्य प्रोफेसरों ने छात्रों की परीक्षा बाद में कराई। इस मुद्दे पर सोमवार को चर्चा होनी थी, किंतु नहीं हो पाई। अब अगली बैठक में चर्चा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें