चार हजार मुकदमों पर फैसला सुनाने वाले और 84 दंगा की सुनवाई करने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश आरएस सोढ़ी का कहना है कि देश की जनता को आज भी न्यायालय पर विश्वास है। सज्जन कुमार को 34 साल बाद सजा सुनाए जाने पर उन्होंने कहा कि न्याय मिलने में देर हो सकती है लेकिन किसी के साथ गलत नहीं होगा। शहर के भी 84 दंगे मामलों की फाइल दोबारा खुलवाई जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि दंगा मामले में सरकार की निष्पक्ष भूमिका ही सजा दिला सकती है।
सेवानिवृत्त न्यायाधीश आरएस सोढ़ी यूपी के कानपुर में 80 फीट रोड स्थित पार्टी हॉल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वे गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी पर्व पर शामिल होने शनिवार की रात को शहर आए थे। उन्होंने कहा कि मोतीझील गेट पर बना गुरु गोबिंद सिंह द्वार बेमिसाल है। ऐसी इमारत पूरे देश में नहीं देखी है। द्वार के लिए सबसे अधिक 80 लाख रुपये की मदद करने वाले उद्योगपति तिलकराज शर्मा का इस दौरान सम्मान भी किया गया।