फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के घर से दस लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात/सिकंदरा। कस्बा के सुभाष नगर में आटो पार्ट्स कारोबारी के बंद घर का ताला ताला तोड़कर चोर 1.90 लाख रुपये नकदी व करीब आठ लाख का जेवरात चोरी कर ले गए। शादी समारोह से शामिल होकर कारोबारी परिवार के साथ घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर सीओ डॉग स्क्वॉड लेकर पहुंचे। आसपास के घरों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए।
विज्ञापन

सुभाष नगर सिकंदरा निवासी मोहम्मद दानिश ने बताया कि सोमवार को घर में ताला बंद करके जालौन जिले के एट कस्बा में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार के साथ गए थे। मंगलवार भोर पहर लौटे तो घर के मुख्य गेट का ताला टूट पड़ा था। अंदर जाने पर अलमारी खुली मिली। साथ ही सामान बिखरा पड़ा मिला।
उन्होंने बताया कि दिसंबर माह में बहन की शादी है। इससे घर में जेवरात बनवा कर रख लिए थे। करीब आठ लाख के जेवरात व एक लाख 90 हजार रुपये नकद, एलईडी आदि अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी पर कस्बे के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर सीओ सिकंदरा रविकांत गौड़, प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे। सीओ ने माती से डॉग स्क्वॉड बुलवा कर छानबीन कराई। घर से निकल कर डॉग स्क्वॉड बस्ती के बाहर की तरफ रास्ते में गया। इससे आशंका है कि चोर इसी रास्ते से भागे हैं। सीओ ने बताया कि मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें