कानपुर। शहर में दो अक्तूबर से यूनाइटेड चैंपियन लीग (यूसीएल) का आयोजन किया जाएगा। इसमें कॉरपोरेट क्रिकेट की 10 टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रत्येक मैच 30 ओवर का होगा और हर रविवार चार मुकाबले खेले जाएंगे। रविवार को लीग की जर्सी और ट्रॉफी का अनावरण हुआ।
प्रतियोगिता में करीब 200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पिछले सत्र की विजेता ऑरेंज आर्मी इस बार भी खिताब के लिए चुनौती पेश करेगी। टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों की लाइव स्कोरिंग की व्यवस्था रहेगी। इसमें यूपीसीए गवर्निंग कौंसिल सदस्य डॉ. संजय कपूर, पूर्व आईपीएल खिलाड़ी अंकित राजपूत, यूपी टीम की खिलाड़ी निशू चौधरी, अनु अवस्थी, वरुण कटारिया, सुमीत, डॉ. मानस शुक्ला, नीलेश समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
यह बने टीम के कप्तान
लीग में वी वॉरियर्स की कमान सुनील सिंह, स्कोरिंग विलोज की अमर गुप्ता, द ए टीम की अक्षय आनंद, वॉक्सेल वैलियंट्स की डॉ. तरुण गोयल, नाइट स्कॉर्चर्स की सुदीप्त द्विवेदी, एस्पिरिस की शाहंशाह आलम, जेबीके-11 की कपिल मिश्रा, फ्रेंड्स-11 की विशाल शर्मा, पिच रेडर्स की सिद्धांत कपूर और ऑरेंज आर्मी की जिम्मेदारी हिमांशु भाटिया संभालेंगे।