कानपुर। केंद्रीय विद्यालय आईआईटी में बालिकाओं की चल रही बास्केटबॉल प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में जयपुर और बंगलूरू, अंडर-17 में चंडीगढ़ और जयपुर के बीच फाइनल होगा।
रविवार को अंडर-14 के पहले सेमीफाइनल में बंगलूरू ने दिल्ली रीजन को 25-22 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में जयपुर ने मुंबई को 40-22 से मात देकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया। अंडर-17 के सेमीफाइनल में चंडीगढ़ ने मुंबई को 41-27 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में जयपुर ने आगरा को 52-33 से पराजित किया।
अंडर-17 के लीग मुकाबलों में देहरादून ने वाराणसी को 24-19 से, दिल्ली ने एर्नाकुलम को 22-21 से, भुवनेश्वर ने लखनऊ को 19-11 और आगरा ने बंगलूरू को 26-14 से हराया। मुंबई ने गुरुग्राम को 46-16 से, जयपुर ने देहरादून को 34-10 से, आगरा ने भुवनेश्वर को 23-21 और चंडीगढ़ ने दिल्ली को 31-7 से पराजित किया। अंडर-14 में मुंबई ने जबलपुर को 27-14 से, जयपुर ने हैदराबाद को 23-13 से, बंगलूरू ने एर्नाकुलम को 39-12 और दिल्ली ने जम्मू को 35-12 से शिकस्त दी।