फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीरामजन्म भूमि पूजन के लिए 12 प्रमुख मंदिरों की मिट्टी व जल रवाना

विज्ञापन
अकबरपुर के कालिका देवी मंदिर से मिट्टी व जल लेकर रामजन्म भूमि पूजन के लिए रवाना होते विहिप पदाधिक - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि पूजन को जिले के 12 मंदिरों की मिट्टी और जल लिया गया है। यह मिट्टी जिले से ले जाकर कानपुर में विहिप पदाधिकारियों को दी जाएगी। कानपुर से इसे अयोध्या भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विहिप के जिलाध्यक्ष राम महेश त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार को अकबरपुर क्षेत्र के तीन, राजपुर के पांच व पुखरायां के चार मंदिरों की मिट्टी व जल एकत्रित कर बजरंग दल के जिला संयोजक को अकबरपुर में सौंपी गई। जिला संयोजक यशवंत सिंह ने बताया कि अकबरपुर के सराफा व्यवसायी शोभित ठाकुर ने चांदी की चरण पदुका व नाग-नागिन का जोड़ा अयोध्या पहुंचाने के लिए दी गई है।
विहिप के जिलामंत्री अखिलेश द्विवेदी, ब्रम्हकुमार द्विवेदी, आरएसएस नगर कार्यवाह राहुल त्रिपाठी, मनीष तिवारी, पूर्व जिला संयोजक बजरंग दल धर्मेंद्र दुबे, आरएसएस नगर शारीरिक प्रमुख मयंक त्रिपाठी, शोभित ठाकुर, आयुष त्रिवेदी, केशव मिश्रा, शरद गुप्ता उपस्थित रहे। उधर, राजपुर में जिला संयोजक यशवंत यादव ने पांच मंदिरों से मिट्टी व जल लिया। यह मिट्टी और जल कानपुर में बजरंग दल के जिलाध्यक्ष महेश त्रिपाठी को सौंपी जाएगी। इस मौके पर पर विहिप के जिला सहमंत्री कैलाश, अमरौधा प्रखंड अध्यक्ष प्रबल द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन मंदिरों से ली गई मिट्टी
अकबरपुर के प्रसिद्ध कालिका देवी मंदिर, शीतला देवी मंदिर व गोपेश्वर मंदिर, शाहजहांपुर स्थित मां कात्यायनी देवी मंदिर, जैनपुर के राम-जानकी-हनुमान मंदिर, सलेमपुर के शिव मंदिर, राजपुर के शीतला माता मंदिर, पैलावार स्थित शिव मंदिर, पुखरायां स्थित संत सुआ बाबा समाधि स्थल, मौहर माता मंदिर, बड़े महादेव मंदिर व जागेश्वर मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें