फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्षण व संदेह होने पर सीएचसी में कराएं कोरोना की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर। तहसील क्षेत्र के चौबेपुर, शिवराजपुर, ककवन और बिल्हौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पंजीयन के बाद कोरोना संदिग्धों की जांच पड़ताल की जा रही है। चिकित्साधिकारियों की माने तो संदेह होने और लक्षण दिखने पर कोई भी व्यक्ति अस्पताल आकर अपना टेस्ट करा सकता है।
विज्ञापन

गुरुवार को बिल्हौर सीएचसी के प्रभारी डॉ एके तिवारी ने बताया कि कोरोना टेस्ट के लिए कोई दिक्कत नहीं हैं। कोई भी संदिग्ध लक्षणों वाला, संदेह जनक स्थित वाला मरीज अस्पताल आकर अपना टेस्ट करा सकता है। सुबह 10 बजे अस्पताल में मोबाइल नंबर और पहचान पत्र लाकर पंजीयन कराना जरूरी है। आलाधिकारियों के निर्देशानुसार, किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित, बुजुर्ग, बच्चों और महिलाओं को आम लोगों के सापेक्ष वरीयता देकर टेस्ट किए जाने हैं। यदि कोई टेस्ट में संक्रमित मरीज मिलता है तो एंबुलेंस से कोविड अस्पताल, मंधना भेजा जाएगा।
बताया कि क्षेत्र में होम क्वारंटीन का कोई भी मरीज नहीं है। होम क्वारंटीन की सुविधा सिर्फ सीएमओ के आदेश पर रैपिड रेस्पांस टीम के डॉक्टरों की संस्तुति पर दी जाएगी। बिल्हौर से उर्सला, हैलट की दूरी 50 किमी से अधिक है। इसलिए मेडिकल कालेज तिर्वा कन्नौज और जिला अस्पताल कन्नौज में भी आपात स्थित में मरीजों को भेजा जाएगा। ककवन, चौबेपुर, शिवराजपुर में भी मरीजों की कोरोना सैंपल लगातार लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें