फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने जहर खाकर किया जान देने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। सोशल मीडिया पर फोटो के साथ मोबाइल नंबर डालने पर महिला ने भांजी के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने थाने पर बुलाकर किशोरी व उसकी मां को समझाया। इससे दुखी किशोरी ने घर पहुंचकर जहर खा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में उसे पीएचसी में भर्ती कराया। वहां उपचार के बाद किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव निवासी महेश उर्फ बर्रा की बेटी मानसी (16) ने रविवार को संदिग्ध हालात में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने के बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने किशोरी को उपचार के लिए राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया। वहां मौजूद डॉ. सलिल सचान ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
किशोरी की मां नीलम ने बताया कि उसकी बेटी ने राजपुर के डौडियापुर निवासी पारिवारिक महिला का फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। महिला ने इसकी शिकायत थाने में की थी। इस पर पुलिस कर्मियों ने थाने पर बुलाकर उन्हें समझाया था। वहां से लौटकर बेटी ने जहर खा लिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें