फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से छेड़छाड़ और धर्मांतरण मामला: युवक को पीटने वाले थाने से जमानत पर छोड़े गए, तीन और गिरफ्तार

Fri, 13 Aug 2021 09:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में धर्मांतरण की धारा न लगाने पर बुधवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बर्रा के राम गोपाल चौराहे पर आरोपी पक्ष के युवक को घर से खींचकर चौराहे पर मारापीटा था।
 
विज्ञापन
युवक को ले जाते बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर की बर्रा पुलिस ने धर्मांतरण के नाम पर ई रिक्शा चालक अफसार को पीटने वाले बजरंग दल के दो कार्यकर्ता समेत तीनों को थाने से जमानत पर छोड़ दिया। इसके साथी ही तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से नाराज विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार देर रात डीसीपी साउथ कार्यालय के सामने हंगामा किया था। किशोरी से छेड़खानी के मामले में धर्मांतरण की धारा न लगाने पर बुधवार को बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ता बर्रा के राम गोपाल चौराहे पर आरोपियों के चाचा ई-रिक्शा चालक अफसार अहमद को पीटते हुए ले आए थे।
विज्ञापन

इस दौरान अफसार की मासूम बेटी पिता को भीड़ से बचाने की गुहार लगा रही थी। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने अफसार की तहरीर पर अजय बैंड वाला, उसके बेटे डॉन, केशू, रमेश, रानी समेत आठ-10 लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। 

गुरुवार को बर्रा पुलिस ने अजय बैंड वाला, बजरंग दल के कार्यकर्ता अमन गुप्ता और राहुल को गिरफ्तार कर लिया था। इधर, कार्यकर्ता की गिरफ्तारी की सूचना पर देर रात बजरंग दल और विहिप के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने डीसीपी कार्यालय में हंगामा किया था।

इसके  बाद पुलिस ने देर रात अमन गुप्ता को थाने से छोड़ने के साथ ही शुक्रवार दो अन्य लोगों को भी थाने से जमानत दे दी। शनिवार पुलिस ने तीन अन्य हमलावर अंकित वर्मा उर्फ गदुम्मा, केशू व शिवम को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से केशू नामजद था। 

हमलावरों पर लगाई गई धाराओं में सात साल से कम की सजा है। लिहाजा पकड़े गए सभी आरोपियों को जमानत मिल गई है। तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 
डॉ अनिल कुमार, एडीसीपी साउथ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें