फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधविश्वास: मंदिर पहुंची किशोरी ने अपनी जीभ चाकू से काट शिवलिंग पर चढ़ाई

Sat, 23 May 2020 06:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक तेरह साल की किशोरी ने मंदिर में जाकर अपनी जीभ चाकू से काटी और मंदिर में शिवलिंग पर चढ़ा दी। चारो ओर खून ही खून देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आननफानन में किशोरी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


बांदा में बदौसा थाना क्षेत्र के भदावल गांव में बुधवार की शाम गायत्री (13) पुत्री सौखीलाल सेंगर ने बागै नदी किनारे स्थित मंदिर में पूजा के दौरान अपनी जीभ चाकू से काट ली। लहूलुहान अवस्था में उसे पुलिस ने एंबुलेंस से बिसंडा पीएचसी भेजा। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ग्राम प्रधान रामेंद्र कुमार ने बताया कि गायत्री रोजाना मंदिर पूजा को जाती थी। अचानक यह घटना कर ली। लमेहटा चौकी प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि अभी किशोरी बातचीत नहीं कर पा रही। बाद में उससे पूछताछ की जाएगी। वह गांव के स्कूल में 8वीं की छात्रा है। परिजनों ने बताया अब उसकी आखों से आंसू बहते हैं पर वो कुछ बोल नहीं पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें