कानपुर। प्रवासी मजदूरों के लौटने के कारण शहर में कोरोना संक्रमण चुनौती बन रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इससे कोरोना रोगी बढ़ेंगे। इस पर शासन ने हैलट में 850 आइसोलेशन बेड किए जाने के निर्देश दिए हैं। हैलट में वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाई जाएगी। हैलट के अलावा अन्य चिकित्सालयों में आइसोलेशन बेड की व्यवस्था की जा रही है।
हैलट में अभी 20 वेंटिलेटर की व्यवस्था है। मेडिकल कालेज की प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी ने बताया कि शासन ने 50 वेंटिलेटर की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। 20 वेटिलेटर शासन से मिलेंगे, दो वेंटीलेटर डीएम तथा आठ वेंटिलेटर के लिए व्यवस्था की जा रही है। कुल आठ सौ आइसोलेशन बेड की व्यवस्था की जानी है। अभी दो सौ बेड हैं। निजी अस्पतालों और दूसरे स्थानों पर बेड की व्यवस्था कर ली जाएगी। प्रवासी मजदूरों की पूल सैंपलिंग कराई जा रही है। रैंडम सैंपल लिए जा रहे हैं।