फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में पैर फिसलने से गिरा किशोर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। गंभीरा गांव में शुक्रवार की शाम बकरी चराकर घर लौट रहा किशोर बारिश के दौरान पैर फिसने से अचानक गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गंभीरा गांव निवासी रोजगार सेवक कमलेश का बेटा अनितेश (14) शुक्रवार शाम साथियों के साथ बकरी चराने गया था। वहां अचानक तेज बारिश होने लगी। इससे वह दौड़कर घर जाने लगा।
रास्ते में वह अचानक फिसलकर गिर गया। पीछे आ रहे साथियों ने जब तक उसे उठाया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। साथियों ने जानकारी परिजनों को दी। इस पर परिजन किशोर को लेकर सीएचसी रसूलाबाद पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का कहना है कि बच्चा गंभीर बीमारी से ग्रसित था। इससे वह बेहद कमजोर था। घटना से मां रमाकांती, पिता कमलेश, दादी रामकली, बाबा छोटेलाल, भाई दिनेश, मुनेश, नितेश का रो रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की सूचना नहीं मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें