फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेबसी: बहन की शादी के लिए नहीं जुटा पाया धन तो दी जान, किशोर का शव देख मचा कोहराम

Tue, 10 May 2022 11:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

कानपुर देहात में किशोर की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
प्रांशु की फाइल फोटो व घर के बाहर बैठी पुलिस व गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के रसूलाबाद में बहन की शादी के लिए धन न जुटा पाने से दुखी किशोर ने मंगलवार को फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दलिकपुर महाराज गांव निवासी दिव्यांग ज्ञानेश द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार दोपहर इकलौते बेटे प्रांशु (17) ने छप्पर में लगी धन्नी में फंदा डालकर फांसी लगा ली।

विज्ञापन


जानकारी पर बड़ी पुत्री व पत्नी उसे एंबुलेंस से सीएचसी ककवन ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से मां सुनीता देवी, बड़ी बहन प्रिया, रिया, जया का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। ज्ञानेश ने बताया कि दिव्यांग होने के चलते वह नौकरी नहीं कर पा रहे हैं। इस पर बेटे से बहन की शादी के लिए रुपये जुटाने को कहा था। पैसे न जुटा पाने से वह आहत था। वहीं, तिस्ती चौकी इंचार्ज भागमल ने बताया कि पिता की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें