फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: किशोरी ने मालगाड़ी से कटकर की खुदकुशी

Mon, 28 Oct 2024 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी ने मालगाड़ी से कटकर की खुदकुशी
विज्ञापन

जसवंतनगर। मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के नगला जुला हरिवंश निवासी अनिल कुमार की पुत्री रिया उर्फ तान्या (17) ने सोमवार दोपहर रेलमंडी के पास डीएफसी ट्रैक पर मालगाड़ी से कटकर खुदकुशी कर ली। प्रभारी निरीक्षक रामसहाय ने बताया कि किशोरी इंटर की छात्रा थी, रेलमंडी में हनुमान मंदिर के पास मां मंजू देवी के साथ किराए पर रहती थी। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार रिया मोबाइल चलाने के लिए जिद कर रही थी, लेकिन उसकी मां ने उसे मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर घर से निकल गई और रेलवे फाटक पर मालगाड़ी से कट गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।(संवाद)
विज्ञापन

..................................................
पत्नी को पीटने में डॉक्टर गिरफ्तार
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने डाॅ. अशोक शाक्य निवासी साउथ सिटी करगैना बदायू रोड थाना सुभाष नगर जनपद बरेली को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि जुलाई माह में फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी डॉ. आकांक्षा शाक्य उर्फ नेहा ने अपने पति के खिलाफ मारपीट व दहेज एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें