कन्नौज जिले में पिता की डांट से आहत किशोरी ने फांसी लगा ली। खिड़की से फंदे पर शव लटका देखकर परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को निकाला और जांच शुरू की है। सदर कोतवाली के गांव मवई रिहायक निवासी अनिल वर्मा दिल्ली में रहकर प्राइवेट फैक्टरी में काम करते हैं।
उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। उनकी तीन पुत्रियां और एक पुत्र गांव में बाबा के साथ रहते हैं। मंगलवार को अनिल ने फोन पर किसी बात को लेकर पुत्री मंशिका (14) को डांट दिया। इससे नाराज होकर मंशिका कमरे में चली गई और रात में किसी समय फांसी लगा ली। सुबह जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आई तो बाबा बालकृष्ण ने खिड़की के पास जाकर देखा।
कमरे के अंदर मंशिका का शव लटका दिखाई दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे मौके पर पहुंच गए और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।