फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घर में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, अब तक सामने आई ये बात

Sat, 30 Oct 2021 08:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

कानपुर देहात में किशोरी की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
सिंहपुर में किशोरी की मौत के मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में शिवली क्षेत्र के सिंहपुर गांव में शनिवार को एक किशोरी का शव छत के कुंडे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। घर पर केवल उसका छोटा भाई था। मां व पिता रिश्तेदारी में गए थे।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। कोतवाली शिवली की औनहां चौकी के सिंहपुर गांव निवासी शिवशंकर की पुत्री मोहिनी (15) का शव शनिवार की सुबह घर में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। मोहिनी कक्षा नौ की छात्रा थी।

घटना के समय पिता व मां ललिता रिश्तेदार के यहां गए थे। घर पर छोटा भाई सागर था। रात में वह दूसरे कमरे में सो रहा था। सुबह जागने पर सागर ने बहन को फंदे से लटका देखा तो शोर मचाया। इस पर मोहल्ले के लोग जुट गए।
विज्ञापन


इसके बाद जानकारी पर पिता व मां भी घर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि किशोरी के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें