फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: किशोर के आत्महत्या के प्रयास को ग्रामीणों ने विफल किया, समय रहते बची जान

Thu, 23 Jul 2026 03:00 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया

सार

Auraiya News: थाना बेला क्षेत्र के ग्राम मढ़ादासपुर में गुरुवार सुबह एक 17 वर्षीय किशोर ने खेत में नीम के पेड़ पर दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने समय रहते उसे देख लिया और फंदे से उतारकर उसकी जान बचा ली।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती किशोर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मढ़ादासपुर में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 17 वर्षीय किशोर ने खेत में स्थित पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का प्रयास किया। हालांकि, गांव के ही एक 06 वर्षीय बच्चे की सूझबूझ और ग्रामीणों की त्वरित सतर्कता के चलते समय रहते किशोर की जान बचा ली गई। ग्रामीणों ने तत्काल फंदे को काटकर किशोर को नीचे उतारा और 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन

खेत में नीम के पेड़ से लगाया फंदा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेला थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़ादासपुर निवासी शोभित कुमार (17) पुत्र रघुनाथ प्रसाद गुरुवार सुबह बिना कुछ बताए अपने घर से निकला था। खेतों की तरफ पहुंचने के बाद उसने वहां स्थित एक नीम के पेड़ पर चॉकलेटी रंग के दुपट्टे का फंदा बनाया और फांसी लगाने का प्रयास किया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे गांव के 06 वर्षीय बालक अनुराग की नजर फांसी के फंदे पर झूलते शोभित पर पड़ गई। मासूम बच्चे ने बिना देरी किए जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया।

ग्रामीणों ने दुपट्टा काटकर नीचे उतारा, सीएचसी में भर्ती

बच्चे का शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और गांव के साहसी युवक तुरंत मौके की तरफ दौड़े। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पेड़ पर चढ़कर दुपट्टे को काटा और किशाेर को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद आनन-फानन में 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई, जिसकी मदद से गंभीर अवस्था में घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला पहुंचाया गया।

विज्ञापन

सीएचसी में मौजूद ट्रेनी फार्मासिस्ट अंशू, स्टाफ नर्स हेमवती और वार्ड बॉय संजय यादव समेत स्वास्थ्यकर्मियों ने तुरंत उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार किशोर की हालत अब स्थिर है और उसे गहन निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें