Kanpur Crime: एसीपी स्वरूपनगर शिवा सिंह ने बताया कि वीडियो में नजर आ रहे बैकग्राउंड को उस कोचिंग सेंटर के बैकग्राउंड से मिलाया गया, जो अलग मिला है। मामले में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
कानपुर में सोशल मीडिया पर शनिवार को एक शिक्षक का अश्लील वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में शिक्षक अपनी छात्रा के साथ क्लास रूम के अंदर अश्लील हरकतें करता नजर आया। वीडियो काकादेव स्थित एक कोचिंग सेंटर का बताया गया है। वीडियो में नजर आ रहे युवक को कोचिंग संचालक बताया गया।
विज्ञापन
वायरल वीडियो की पुलिस ने जांच की तो पता चला कि यह वीडियो एक पोर्न वेबसाइट पर नवंबर 2022 में अपलोड किया गया था। एसीपी स्वरूपनगर शिवा सिंह ने बताया कि वीडियो में नजर आ रहे बैकग्राउंड को उस कोचिंग सेंटर के बैकग्राउंड से मिलाया गया, जो अलग मिला है। मामले में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।