फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफलाइन कक्षा में न आए तो सबको देख लूंगा, विवि के शिक्षक का ऑडियो वायरल

Sun, 06 Dec 2020 10:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के डर से छात्र ऑफलाइन कक्षाओं के लिए कॉलेज नहीं आ रहे हैं। विवि ने 50 प्रतिशत छात्रों के साथ ऑफलाइन पढ़ाई का आदेश दिया है। ऐसे में शिक्षकों को समय से क्लास में पहुंचना पड़ रहा है। कक्षा में छात्रों के न पहुंचने से गुस्सा विवि के एक शिक्षक का ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह छात्रों को कक्षा में बुलाने के लिए धमकी दे रहे हैं। 
विज्ञापन


ऑडियो में शिक्षक कह रहे हैं कि कॉलेज नहीं आना है तुम लोगों को। ऑफलाइन कक्षा की जगह तुम लोग ऑनलाइन कक्षाएं ले रहे हो। मैं अटेंडेंस रजिस्टर लेकर बैठा हूं और तुम लोग गायब हो। अगर ऑफलाइन कक्षा में नहीं आए तो तुम सबको देख लूंगा। समझ जाओ, नहीं तो कॉपी ऐसे चेक करूंगा कि सब समझ आ जाएगा। बता दें कि कॉलेजों में अभी 25 से 30 फीसदी छात्र ही पहुंच रहे हैं। वायरल आडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें