कानपुर में कोरोना से रविवार को दो महिला मरीजों की मौत हो गई। 31 नए संक्रमित मिले। संक्रमण से अब तक 793 मौतें हो चुकी हैं। कुल संक्रमित 31082 और इनमें से 29359 लोग अस्पतालों और होम आइसोलेशन में ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 930 हैं।
संक्रमित दोनों महिलाओं ने हैलट में दम तोड़ा। इनमें काकादेव की 37 साल व लालबंगला की 70 वर्षीय वृद्धा शामिल थी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दोनों मरीज पहले से भी कई बीमारियों की चपेट में थीं। नए मिले संक्रमितों में रतनलाल नगर, किदवई नगर, कुंती नगर, बर्रा, मीरपुर कैंट, श्याम नगर, पांडु नगर, बिल्हौर, गोविंद नगर, देव नगर, पनकी, कल्याणपुर, अशोक नगर, शास्त्री नगर, तिलक नगर, पार्वती बागला रोड आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं।
उधर, 106 और संक्रमितों ने कोरोना को हरा दिया। 21 रोगी अस्पतालों और 85 होम आइसोलेशन में ठीक हुए। अब तक अस्पतालों में 8119 और होम आइसोलेशन में 21240 रोगी ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रविवार को 3781 संदिग्धों के सैंपल लिए। इनमें विशेष सर्विलांस अभियान में 513 और रूटीन में 3268 सैंपल लिए गए। इनमें निजी पैथोलॉजी केसैंपल भी शामिल हैं।