फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: साउथ के बॉलर्स की गेंदबाजी से तरुण क्लब की खराब शुरुआत, 46 रन पर पवेलियन लौटे चार बल्लेबाज

Thu, 23 Jan 2025 12:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: साउथ मैदान पर टॉस जीतकर तरुण क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कानपुर साउथ के बॉलर्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 46 रन में चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।
विज्ञापन
कानपुर साउथ और तरुण क्लब के बीच मैच - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की केडीएमए सीनियर डिवीजन में गुरुवार को कानपुर साउथ और तरुण क्लब के बीच मैच खेला गया। किदवई नगर स्थित साउथ मैदान पर टॉस जीतकर तरुण क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

विज्ञापन

हालांकि, कानपुर साउथ के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तरुण क्लब का या फैसला गलत साबित किया।  उन्होंने तरुण क्लब के चार बल्लेबाजों को मात्र 46 रन पर पवेलियन भेज दिया। आउट होने वाले बल्लेबाजों में अमित शर्मा 15 रन, विदित जोशी 13 रन, जयदीप 0 और विवेक 7 रन शामिल है
वहीं, कानपुर साउथ से गेंदबाजी में प्रिंस मौर्य ने दो, आशुतोष और अनुज पाल ने एक-एक विकेट चटकाए। समाचार लिखे जाने तक शाश्वत 16 रन और मोहम्मद शाहबाज चार रन बनाकर  मैदान खेल रहे थे और तरुण क्लब का स्कोर 17.5 ओवर में चार विकेट पर 54 रन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें