Kanpur News: मास्टर प्लान 2031 को तैयार करने के लिए कानपुर के सभी वर्गों से रायशुमारी की जा चुकी है। इसमें रिंग रोड, न्यू कानपुर सिटी को भी शामिल किया जाएगा।
अगले कुछ महीनों में कानपुर का मास्टर प्लान 2031 शासन से स्वीकृत हो जाएगा। कानपुर विकास प्राधिकरण की ओर से मास्टर प्लान का खाका शासन भेज दिया गया है। इस संबंध में बुधवार को क्रीडा के प्रारूप पर कार्य शुरू करने के लिए आयोजित बैठक में जानकारी दी गई। शासन से स्वीकृति मिलते ही केडीए के 850 वर्ग किलोमीटर के दायरे में आने वाली जमीनों के उपयोग में परिवर्तन भी होगा। इसमें कई कृषि क्षेत्र वाली जमीनें आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्र की हो जाएंगी।
विज्ञापन
जल्द ही स्वीकृत हो जाएगा मास्टर प्लान 2031
मास्टर प्लान 2031 को तैयार करने के लिए कानपुर के सभी वर्गों से रायशुमारी की जा चुकी है। इसमें रिंग रोड, न्यू कानपुर सिटी को भी शामिल किया जाएगा। प्लान के तहत 40 प्रतिशत जमीन पर सड़क, अस्पताल, शिक्षण संस्थान के अलावा अन्य सरकारी संस्थान, पार्क व फुटपाथ बनाए जाएंगे। बाकी 60 प्रतिशत जमीन पर आवासीय और व्यावसायिक निर्माण होंगे। बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी ने बताया कि मास्टर प्लान 2031 जल्द ही स्वीकृत हो जाएगा।