फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद के लिए 60 क्रय केंद्र खोलने का लक्ष्य, क्रय एजेंसियों से मिले 28 और प्रस्ताव

विज्ञापन
गेहूं की खरीद के लिए बैठक करते एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद में गेहूं की सरकारी खरीद एक अप्रैल से होनी है। हालांकि अभी गेहूं की कटाई शुरू नहीं हुई है। इससे तय तिथि पर खरीद शुरू हो पाएगी इसमें संशय है।
विज्ञापन

उधर मंगलवार को जिला खरीद अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व ने क्रय एजेंसियों के जिला प्रबंधकों के साथ बैठक की। तीन एजेंसियों ने 28 और क्रय केंद्र खोलने के प्रस्ताव दिए। इस प्रकार अब 57 क्रय केंद्र हो जाएंगे। शासन से 60 क्रय केंद्र खोलने का लक्ष्य दिया है।
रबी विपणन वर्ष 2021-22 में गेहूं की सरकारी खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। गेहूं बेचने के इच्छुक किसानों के लिए 15 मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल खुला है। अब तक चार एजेंसियों ने 29 क्रय केंद्र खोलने के प्रस्ताव दिए थे।
विज्ञापन

इनका डीएम ने अनुमोदन भी कर दिया है। मंगलवार को जिला खरीद अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह, सहायक निबंधक सहकारिता देवेंद्र बर्मन व पीसीएफ, पीसीयू, यूपीएसएस और एफसीआई के जिला प्रबंधकों के साथ बैठक की।
इसमें मंडी सचिव भी शामिल हुए। जिला खरीद अधिकारी ने कहा कि क्रय केंद्रों पर सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। कोई भी लापरवाही मिली तो संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी जिला प्रबंधकों को नियमानुसार गेहूं की खरीद करने और किसानों को बेवजह परेशान न करने की बात कही। यहां पीसीएफ ने 11, पीसीयू ने आठ और यूपीएसएस ने नौ क्रय केंद्रों और खोलने के प्रस्ताव दिए। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि अब कुल केेंद्र 57 हो जाएंगे। क्रय केंद्रों पर बैनर आदि लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें