कानपुर की बेटी को दक्षिण कोरिया में सम्मान
- फोटो : amar ujala
कानपुर के अर्मापुर निवासी स्वाति घोष को दक्षिण कोरिया में हुए 21वें आर्ट कांटेस्ट में सम्मानित किया गया है। पिछले दिनों हुए कंपटीशन में पूरे विश्व से कलाकारों ने प्रतिभाग किया था, जिसमें शीर्ष 10 कलाकरों में इनका चयन हुआ है।
इनके पिता पार्थ सारथी रॉय चौधरी कालपी रोड स्थित स्माल आर्म्स फैक्ट्री से सेवानिवृत्त हैं और मां पर्णा राय चौधरी गृहणी हैं। इनका जन्म और स्नातक तक की शिक्षा कानपुर में हुई है। बातचीत में बताया कि दक्षिण कोरिया में हुए कंपटीशन में इन्होंने अपने गुुरु शक्ति किंकर लाहा रॉय का फोटो बनाया था, जिसके लिए इनको आउट स्टैंडिंग परफारमेंस का अवार्ड दिया गया है।
कला के क्षेत्र में इनके पहले गुरु अर्मापुर निवासी शिव बरन हैं। साथ ही कला के क्षेत्र में सिंगापुर और लंदन से डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स किया है। इन्होंने कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कई अवार्डोें को अपने नाम किया है। इनका विवाह कोलकाता निवासी प्रसेनजीत घोष से हुआ है। वह मर्चेंट नेवी में कार्यरत है। स्वाति अपने पति और बच्चों संग इस वक्त नार्वे में निवास कर रही हैं।