फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Sat, 02 Jan 2021 12:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
घटना के बाद मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कानपुर-इटावा हाईवे पर शनिवार सुबह विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने स्कूटी सवार एक ही परिवार के चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में चारों की मौत हो गई।
विज्ञापन


आसपास मौजूद ग्रामीणों ने ट्रक रोक लिया लेकिन चालक फरार हो गया। भीखमपुर दयालपुर निवासी राज गौतम (23) पुत्र तार बाबू गुजरात में साड़ी के कारखाने में काम करता था। 29 दिसंबर को वह गांव लौटा था। नया साल मनाने अपनी बहन प्रीती (20), भाई रंजीत के बच्चों छाया (12) और विजय (10) के साथ दूसरी बहन कमलेशी पत्नी गौतम निवासी दरबाशपुर अटसू कोतवाली अजीतमल के यहां गया था।

वहां से शनिवार सुबह स्कूटी से चारों घर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर चिरहुली ओवरब्रिज पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बच्चों की नाक से खून निकल रहा था।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें 50 शय्या जिला अस्पताल भेजा लेकिन तब तक चारों की सांसें थम चुकी थीं। घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला है। एएसपी कमलेश दीक्षित ने कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें