फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: महिला की संदिग्ध मौत...फंदे से लटका मिला शव, ससुरालियों का आरोप- गला दबाकर हुई है हत्या, जांच शुरू

Tue, 20 Jun 2023 12:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime: थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया पति ऋषि पुलिस हिरासत में है और ससुरालीजनों की तहरीर के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के सिंहपुर चौराहे के पास स्थित गुलमोहर अपार्टमेंट में संदिग्ध हालत में महिला की मौत हो गई। मामले में ससुरालीजनों ने पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, वन विभाग में सेक्शन ऑफिसर के पद पर तैनात ऋषि सिंह मूल रूप से खीरी लखीमपुर के रहने वाले है।

विज्ञापन

यहां सिंहपुर स्थित गुलमोहर अपार्टमेंट के टॉवर संख्या तीन के फ्लैट 302 में पत्नी प्रीति सिंह(35) और दो बच्चों के साथ रहते है। ऋषि सिंह ने पुलिस को बताया प्रीति ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिंदा होने की आस में आनन फानन में वह फंदे से उतारकर कल्याणपुर के हैलेट अस्पताल ले गए।
यहां डॉक्टरों ने प्रीति को मृत घोषित कर दिया। जब कल्याणपुर के बैरी में रहने वाले ससुरालीजनों को तड़के चार बजे जानकारी मिली, तो वे प्रीति के शव को अपने घर ले आए। मृतका के पिता रूप सिंह का आरोप है कि दामाद ऋषि सिंह का चाल चलन ठीक नहीं है। इसी को लेकर उसने मेरी बेटी की हत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पति को हिरासत में लिया
फिलहाल अपार्टमेंट जाकर फोरेंसिक टीम सबूत जुटा रही है और प्रीती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया पति ऋषि पुलिस हिरासत में है और ससुरालीजनों की तहरीर के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें