फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पान मसाला-लोहा इकाइयों की निगरानी एक सप्ताह बढ़ी, अब 28 नहीं 38 अफसर फैक्टरियों के बाहर रहेंगे मुस्तैद

Fri, 03 Jan 2025 01:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अपर आयुक्त एसआईबी ग्रेड दो कानपुर जोन एक की ओर से उन्नाव स्थित आरएचएल कंपनी के बाहर पांच जनवरी तक निगरानी करने के लिए अफसरों की तैनाती की गई है। सूत्रों ने बताया कि इस बार फैक्टरियों के सभी गेटों पर अफसरों की तैनाती की गई है। पहले मुख्य गेट पर अफसरों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में एसजीएसटी विभाग के अफसरों की ओर से पान मसाला और लोहा इकाइयों की कराई जा रही निगरानी अवधि एक सप्ताह के लिए फिर बढ़ा दी गई है। नौ जनवरी तक के लिए रोस्टर के अनुसार अफसरों की तैनाती की गई है। पहले 28 अफसर तैनात थे, अब संख्या बढ़ाकर 38 कर दी गई है। एसजीएसटी के प्रमुख सचिव के निर्देश पर पिछले साल अक्तूबर से शहर की पान मसाला और उन्नाव की लोहा फैक्टरियों के बाहर एसजीएसटी के अफसर रोस्टर के अनुसार 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन

ड्यूटी पर लगे अफसरों को इन इकाइयों से निकलने वाले हर वाहन और ई-वे बिल का शत-प्रतिशत सत्यापन करने के निर्देश हैं। अपर आयुक्त एसआईबी ग्रेड दो कानपुर जोन एक की ओर से उन्नाव स्थित आरएचएल कंपनी के बाहर पांच जनवरी तक निगरानी करने के लिए अफसरों की तैनाती की गई है। इसी तरह एसएनके, मधु, शिखर, गगन, सर रॉयल, सिग्नेचर, किसान, केसर, तिरंगा, शुद्ध प्लस पान मसाला और रिमझिम इस्पात की इकाई के बाहर अफसरों की रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाई गई है। सूत्रों ने बताया कि इस बार फैक्टरियों के सभी गेटों पर अफसरों की तैनाती की गई है। पहले मुख्य गेट पर अफसरों की तैनाती की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें