पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। पूछताछ में तीनों की पहचान सोहन निवासी दूबगढ़ी थाना हसनगंज, बौआ निवासी अकबरपुर थाना माखी और सन्नी निवासी रूऊ करना थाना माखी जनपद उन्नाव के रूप में हुई। सोहन के पास से एक थैले में चार पैकेटों में भरा 20 किलोग्राम गांजा, जबकि दूसरी बाइक सवार बौआ व सन्नी के पास बोरी में 8 पैकेटों में भरा 40 किलोग्राम गांजा व दो बाइकें बरामद की हैं।
आरोपियों ने बताया कि वाहन चालकों से 8000 रुपये किलो गांजा खरीदते हैं। इसके बाद आसपास के जनपदों में दुकानदारों को 12000 रुपये कीमत में गांजा बेचकर मुनाफा कमाते हैं। एसपी ने बताया कि उड़ीसा से गाड़ियों में भरकर गांजा उन्नाव आता है। बरामद गांजे की कीमत लगभग 7 लाख रुपये से अधिक है। तस्करों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।