फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP NEWS: सुपर मार्केट लूट का मामला, गन प्वाइंट पर लूट करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया खुलासा

Tue, 31 May 2022 09:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उन्नाव जिले में हुई सुपर मार्केट से लूट का खुलासा  पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर कर दिया है। सोमवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को गिरफ्तार कर लूट के छह लाख रुपये और डीवीआर सेट भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, अवैध तमंचा और बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में स्थित  ईजी डे सुपर मार्केट में सोमवार सुबह आठ लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया गया। वहीं,लूट करने वाले बदमाश और स्वाट टीम की देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। 

विज्ञापन

इससे वह घायल हो गया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की है। घटना का मास्टरमाइंड शॉपिंग मॉल का कर्मी ही निकला। उसने रिश्तेदार के साथ योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर छह लाख रुपए  बरामद किए गए है।
मॉल कर्मी ने ही रची थी लूट की साजिश
बता दें कि पुलिस शुरुआत से ही मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुटी थी। यहां हुआ भी कुछ वैसा ही, लूट की साजिश मॉल कर्मी पुष्पेंद्र ने रची थी। वो इटावा का रहना वाला है और मौजूदा समय में वह गंगाघाट के पोनी रोड में किराये के घर में रह रहा था। गत आठ माह से शॉपिंग मॉल में नौकरी कर रहा था और कैश की जमा-निकासी पर नजर रखता था।

विज्ञापन

अपने शौक पूरे करने के लिए उसने मॉल में लूट की योजना बनाई। इसके लिए उसने कानपुर बर्रा के तात्याटोपे नगर निवासी अपने रिश्तेदार सुनीत सिंह की मदद ली। उसे पूरी योजना समझाई। रोज की तरह सोमवार सुबह आठ बजे जैसे ही मॉल खुला सुनीत ग्राहक बनकर पहुंच गया। महिला कर्मचारी को अकेला देख गन लगा कैश काउंटर में रखी आठ लाख की नगदी लूट ली। सीसीटीवी में वह कैद न हो जाए, इसके डर से डीवीआर सेट भी साथ लेकर भाग निकला। 

पुलिस ने बरामद कर ली है लूट की रकम और डीवीआर सेट
इस लूटकांड के खुलासे के लिए एसपी ने स्वाट टीम को लगाया था। स्वाट प्रभारी प्रदीप कुमार ने टीम के साथ मॉल के कर्मियों से पूछताछ शुरू की। पुष्पेंद्र के चेहरे पर डर और पसीना देख पुलिस को उस पर शक हो गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने सच उगल दिया। 
विज्ञापन

पुष्पेंद्र ने जाजमऊ स्थित एवन ढाबा के पीछे खेत मे सुनीत के होने की बात बताई। उसे साथ लेकर पुलिस ढाबा के पीछे पहुंची, तो लुटेरे सुनीत ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली सुनीत के पैर में जा लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि लूट का लगभग छह लाख रुपये और डीवीआर सेट बमरामद किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें