अपने शौक पूरे करने के लिए उसने मॉल में लूट की योजना बनाई। इसके लिए उसने कानपुर बर्रा के तात्याटोपे नगर निवासी अपने रिश्तेदार सुनीत सिंह की मदद ली। उसे पूरी योजना समझाई। रोज की तरह सोमवार सुबह आठ बजे जैसे ही मॉल खुला सुनीत ग्राहक बनकर पहुंच गया। महिला कर्मचारी को अकेला देख गन लगा कैश काउंटर में रखी आठ लाख की नगदी लूट ली। सीसीटीवी में वह कैद न हो जाए, इसके डर से डीवीआर सेट भी साथ लेकर भाग निकला।
पुलिस ने बरामद कर ली है लूट की रकम और डीवीआर सेट
इस लूटकांड के खुलासे के लिए एसपी ने स्वाट टीम को लगाया था। स्वाट प्रभारी प्रदीप कुमार ने टीम के साथ मॉल के कर्मियों से पूछताछ शुरू की। पुष्पेंद्र के चेहरे पर डर और पसीना देख पुलिस को उस पर शक हो गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने सच उगल दिया।
पुष्पेंद्र ने जाजमऊ स्थित एवन ढाबा के पीछे खेत मे सुनीत के होने की बात बताई। उसे साथ लेकर पुलिस ढाबा के पीछे पहुंची, तो लुटेरे सुनीत ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली सुनीत के पैर में जा लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि लूट का लगभग छह लाख रुपये और डीवीआर सेट बमरामद किया गया है।