फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suklaganj Accident: श्रीनगर में ई-रिक्शा बना काल, करंट लगने से दंपती की मौत, चार्जिंग हटाते समय हुआ हादसा

Sat, 06 Apr 2024 10:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Suklaganj News: कोतवाली गंगाघाट में ई-रिक्शा को चार्जिंग से हटाते समय दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें करंट की चपेट में आकर दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मृतक दंपति की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के शुक्लागंज में कोतवाली गंगाघाट की बालू घाट चौकी अंतर्गत मोहल्ला श्रीनगर में एक ई-रिक्शा काल बन गया। दरअसल, ई-रिक्शा की चार्जिंग हटाते समय रिक्शा चालक को करंट लग गया। उसको बचाने के लिए दौड़ी पत्नी भी करंट की चपेट में आ गई। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। चीख पुकार सुन परिजन दौड़े और घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दंपती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला श्रीनगर निवासी मचकनदर सिंह (55) पुत्र स्व. शिशुपाल सिंह शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा की चार्जिंग हटाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान रिक्शा चालक को करंट लग गया। वहीं, घर के पास ही देवी मंदिर में दर्शन करने आई प्रत्यक्षदर्शी पड़ोसी रानी ने देखा, तो शोर मचाया।
इस पर रिक्शा चालक की पत्नी गुड्डी (48) बचाने को दौड़ी। रानी के अनुसार मना करने के बावजूद उन्होंने पति को पकड़ लिया और खींचने का प्रयास किया। इससे गुड्डी भी करंट की चपेट में आ गई। जब तक परिजन बचाने को दौड़ते, तब तक दोनों बुरी तरह झुलस चुके थे। बेटे शिवम ने घर से लगे चार्जिंग पॉइंट के मेन तार को हटाया  और दोनों को पास के चिकित्सक के पास ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

यहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर गंगा घाट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामफल प्रजापति पहुंचे। उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा में करंट कैसे आया, इसकी जानकारी कोई नहीं दे सका। हालांकि प्रथम दृष्टया पुलिस ई-रिक्शा में शॉर्ट सर्किट होने से करंट होने की बात कह रही है। दंपती का इकलौता बेटा शिवम व उसकी पत्नी गोल्डी के अलावा तीन बेटियां प्रीति, दीक्षा और पूनम हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें