सुधीर समेत तीन लोगों की हो गई थी मौत
रविवार दोपहर पोरबंदर में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से सुधीर समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। बलिदानी सुधीर यादव के बड़े भाई धर्मेंद्र ने बताया कि यूनिट के लोग सुधीर का पार्थिव शरीर राजकोट से विशेष विमान से अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। मंगलवार सुबह पार्थिव शरीर विशेष विमान से सुबह लखनऊ पहुंचा है।
सेवन एयरफोर्स हॉस्पिटल के मोर्चरी में रखवाया जाएगा शव
कानपुर से एयरफोर्स और कोस्टगार्ड यूनिट के साथ परिवार के कुछ लोग विशेष विमान से चकेरी एयर फोर्स एयरपोर्ट पहुंचेगे। श्यामनगर स्थित घर पर अंतिम दर्शन के लिए दो घंटे पार्थिव शरीर रखने के बाद शाम को सेवन एयरफोर्स हॉस्पिटल के मोर्चरी में रखवाया जाएगा।
बिठूर घाट पर राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
बुधवार सुबह सात बजे पैतृक गांव कानपुर देहात के शिवली हरकिशनपुर में करीब 10 बजे तक पहुंचेगा। वहां पर अंतिम दर्शन के बाद बिठूर घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। धर्मेंद्र ने बताया कि सोमवार शाम पोरबंदर स्थित यूनिट में भाई सुधीर के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया। इसमें सैन्य अधिकारी भी शामिल हुए। परिवार के लोग भी वीडियो कॉलिंग के माध्यम से श्रद्धांजलि सभा से जुड़े।
सपा विधायक पहुंचे सुधीर के घर, दी सांत्वना
शहीद कोस्टगार्ड पायलट सुधीर के श्याम नगर रामपुर श्यामनगर स्थित आवास में सोमवार सुबह कैंट विधायक मोहम्मद हसन रूमी पहुंचे। उन्होंने परिवार को ढाढ़स बंधाया। पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, सपा जिलाध्यक्ष फजल महमूद, सपा नेता फतेह बहादुर सिंह गिल ने भी परिजनों से मिलकर सांत्वना दी।