फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: सपा नेता के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर…मैरिज हाल किया ध्वस्त, एसडीएम सदर ने की कार्रवाई

Tue, 07 Jan 2025 01:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: प्रशासन और पुलिस ने सपा नेता के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया है। सपा नेता कैश खां नगर पालिका की सड़क पर कब्जा कर निर्माण कराया था। नगर पालिका के नोटिस के बाद कैश खां ने कोर्ट से स्टे लिया था। स्टे खत्म होने के बाद प्रशासन ने की बुलडोजर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सपा नेता कैश खां के मैरिज हाल पर चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज में सपा नेता कैश खां के मैरिज हाल को मंगलवार सुबह बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। सुबह आठ बजे प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर पहुंच गई। मैरिज हाल के अवैध कब्जे को तोड़ना शुरू कर दिया। अफसरों का दावा है कि सपा सरकार में अवैध कब्जा करके मैरिज हाल का निर्माण करवा लिया था।

विज्ञापन

दबंगई और अफसरों की मिलीभगत के चलते सड़क के ऊपर ही लेंटर डालकर गेट लगा लिया। रास्ते को बंद कर दिया। कैश खां सपा का कोषाध्यक्ष भी रह चुका है। अखिलेश और डिंपल यादव के साथ उसकी कई तस्वीरें हैं। अफसरों ने बताया कि अवैध रूप से बने मैरिज हाल के खिलाफ मोहल्ले के लोगों ने कई बार शिकायतें की थीं।

बालापीर इलाके में है मैरिज हाल
पीडब्लूडी और नगर पालिका की ओर से नोटिस दिया गया था। इसके बावजूद भी कब्जा नहीं हटाया, तो मंगलवार सुबह एसडीएम रामकेश भारी फोर्स के लेकर पहुंचे और मैरिज हाल को गिराने की कार्रवाई शुरू हुई। सपा नेता का यह मैरिज हाल शहर के बालापीर इलाके में है। मैरिज हाल के बिल्कुल सामने कैश खां तीन मंजिला मकान भी है।

क्षेत्रीय लोगों का आरोप- मंदिर का अधिकांश हिस्सा कब्जा लिया
यह बाबा जागेश्वर नाथ महादेव मंदिर से सटा है। पड़ोसियों का आरोप है कि सपा सरकार में कैश खां ने मंदिर का अधिकांश हिस्सा कब्जा कर लिया। मूर्तियों और शिवलिंग को कुएं में डलवा दिया। हालांकि, अफसरों ने इसकी पुष्टि नहीं की। उनका कहना है कि मकान में भी कब्जे की शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दो महीने पहले दिया गया था नोटिस
एसडीएम सदर रामकेश ने बताया कि बालापीर मोहल्ले में सड़क पर अवैध अतिक्रमण किया गया था। लिंटर डाल कर गेट लगा लिया था। दो महीने पहले नोटिस दिया गया था। इसके बाद कोर्ट से स्टे लिया गया था। अब स्टे खत्म हो गया है। आज नगर पालिका की टीम रास्ता साफ करवा रही है। गेट हटा दिया गया है। वहीं, बाकी जो अतिक्रमण है उसे भी हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें