यूपी के तमाम इलाकों में तेज
बारिश और आंधी-तूफान से एक चौथाई फसलें चौपट हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा असर आम पर पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती हवाओं की वजह से ऐसा हुआ है। दिन में तेज धूप के बाद रात में मौसम एकदम से बदल गया। अगले दो-तीन दिन मौसम में ऐसे उलटफेर आते रहेंगे। दिन में तेज धूप के बाद शुक्रवार रात तेज बारिश और आंधी से उमस गायब हो गई लेकिन, कानपुर समेत आसपास के तमाम जिलों में बिजली गुल हो गई। रात करीब 12 बजे से मौसम ने करवट लेनी शुरू की और 1 बजते-बजते बूंदा-बांदी तेज बारिश में बदल गई।आंधी चलने पर फाल्ट की आशंका से कानपुर केस्को ने कई फीडरों को बंद कर दिया। अनुमान है कि अगले दो-तीन दिन मौसम में ऐसे उलटफेर आते रहेंगे। इससे फसलों पर बुरा प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई है।राजस्थान और इससे सटे उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती हवाओं का सिस्टम बन रहा है।